Follow Us:

ऊना: गर्भवती महिला ने 108 एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

रविंद्र, ऊना |

ऊना में 108 नेशनल एंबुलेंस एक बार फिर एक महिला के लिए वरदान साबित हुई है। वीरवार सुबह एंबुलेंस में एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। दोनों को एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा अस्पताल अम्ब में जांच करवाई गई। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 2 बजे अंब के गांव गंगोह से 108 पर कॉल आयी कि गर्भवती महिला भगवती (32) की तबियत खराब है। जिस पर 108 एंबुलेंस कर्मचारी तकनीशियन प्रदीप कुमार और पायलट राजीव सिंह मोके पर गए। जहां पर उनके घर पहुंचने पर पाया गया कि महिला भगवती प्रसव पीड़ा से ग्रस्त है और चलने-फिरने में असमर्थ है।

ईएमटी ने गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांचा और अपने उच्च स्तरीय विशेषज्ञों को महिला की स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने महिला की स्थिति को देखते हुए घर पर ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया और कुछ ही समय बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके उपरांत ईएमटी ने तुरंत जच्चा-बच्चा को आसप्ताल पहुंचाकर उनकी स्वास्थय जांच करवाई। विशेषज्ञों के अनुसार दोनों स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं और दोनों को उपचार के लिए आसप्ताल में भर्ती कर दिया गया है।

उधर, 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। 108 नेशनल एंबुलेंस सेवा दिन-रात प्रदेशवासियों को अपनी सेवाएं प्रदान कर लोगों और महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।