Follow Us:

ऊनाः एंबुलेंस सेवा ने गर्भवती महिला का कराया सुरक्षित प्रसव

रविंदर, ऊना |

जिला ऊना के संघनई गांव में एंबुलेंस सेवा ने एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया है। जिसमें जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। जिन्हें आगामी उपचार के लिए दौलतपुर अस्पताल ऊना में भर्ती करवा दिया गया है। जहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। जानकारी अनुसार एंबुलेंस सेवा वाहन को रात करीब 8 बजे रीना 25 साल निवासी संघनई की तबीयत खराब होने की कॉल आई थी। जिस पर एंबुलेंस सेवा दौलतपुर  के ईएमटी सीमा और ड्राईवर पंकज मौका पर पहुंचे। एंबुलेंस कर्मी महिला को लेकर अस्पताल के लिए निकले ही थे कि महिला की तबीयत खराब हो गई। जिस पर कर्मियों ने अपने उच्च स्तरीय विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार गाड़ी में ही सुरक्षित प्रसव करवाने में सफलता पाई। महिला ने बच्चे को जन्म दिया है।

एंबुलेंस सेवा वाहन रोगियों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं के लिए बरदान साबित हो रही है। वाहन में जहां सड़क हादसों में घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है, वहीं समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रही गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव भी करवाया जा रहा है। उधर, एंबुलेंस जिला ऊना के प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि सेवा कर्मियों ने गाड़ी में सुरक्षित प्रसव करवाया है। महिला और शिशु को उपचार के लिए दौलतपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।