Follow Us:

ऊना: हिमाचल हेल्पिंग हैंड संस्था ने निर्धन परिवार की मदद को बढ़ाए हाथ

रविंद्र, ऊना |

गगरेट के नकड़ोह में आर्थिक संकट से गुजर रही वृद्ध माता की मदद को हिमाचल हेल्पिंग हैंड संस्था ने हाथ बढ़ाये हैं। वृद्ध महिला चंचला देवी का रिहायशी मकान बारिश की बजह से ध्वस्त हो गया था। जिसकी बजह से वृद्धा मानसिक रूप से भी परेशान थी। हिमाचल हेल्पिंग हैंड संस्था ने वृद्धा की मदद करने का निर्णय लिया और सोशल मीडिया पर आम जन मानस से मदद की गुहार लगाई।

जिला प्रसाशन से भी मदद की फरियाद की तब तहसीलदार के माध्यम से 50 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई। जबकि संस्था की तरफ से महिला को बेड, गदा, चादर, कम्बल, रजाई, पंखा सहित अन्य सामान मुहैया करवाया गया।  स्वीकृत करवाए जल्द ही कमरे का काम शुरू हो जाएगा । 

संस्था के संस्थापक नीरज ठाकुर ने कहा कि संस्था हमेशा ही निर्धन व जरूरतमंद लोगों की मदद को अग्रणी है। भविष्य में भी संस्था लोगों की मदद के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक नीरज ठाकुर , उपाध्यक्ष मोहित शर्मा , सचिव अनीश शर्मा , कोषाध्यक्ष मोहमद असलम , सदस्य अमन जसवाल , रिशव कहोल , विवेक , सलमान सहित अन्य उपस्थित रहे।