Categories: हिमाचल

ऊना: दौलतपुर चौक से जयपुर के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय वित्त एवं कारर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज जयपुर तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को दौलतपुर चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक राजेश ठाकुर, बलबीर सिंह, पूर्व विधायक सतपाल सत्ती, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हो गई है।

उन्होंने कहा कि जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार दौलतपुर चौक तक होने से लोगों को चंडीगढ़ व दिल्ली जाने के अलावा अन्य राज्यों में जाने के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिल पाएगी। इससे एक तो लोगों के समय की बचत होगी और दूसरा धन भी बचेगा क्योंकि ट्रेन में बस किराए की तुलना में कम किराए पर लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की धुलाई के लिए एक संयंत्र लगाने का मामला रेल मंत्री से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 800 करोड़ रूपए की लागत से ऊना-दौलतपुर रेल लाइन को मुकेरियां तक इसका विस्तार करने के लिए टैंडर की प्रक्रिया आरंभ की गई है और इसके पूरा होने पर यह कार्य भी शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर विधायक राजेश ठाकुर तथा विधायक बलबीर सिंह ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का ट्रेन सुविधा प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।

Samachar First

Recent Posts

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

52 mins ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

1 hour ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

12 hours ago

NIT Hamirpur: जटिल विश्लेषण के अनुप्रयोगों पर चर्चा, ICNAAO-2024 की शुरुआत

NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…

12 hours ago

8.60 करोड़ से बनेगी नई सड़क, ग्रामीणों ने की आरएस बाली की सराहना

Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…

15 hours ago

जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…

16 hours ago