Follow Us:

तपने लगे पहाड़, ऊना का पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार

पी. चंद, शिमला |

मैदानी राज्यों में लगातार गर्मी अपना प्रकोप बरपा रही है लेकिन अब धीरे धीरे पहाड़ भी तपने शुरू हो गए हैं। बुधवार हिमाचल प्रदेश में गर्मी के इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। प्रदेश के ऊना में सबसे जयादा 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। आज भी प्रदेश में सुबह से काफी गर्मी महसूस हो रही है।

राजधानी शिमला में भी बीते रोज 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बीते दो रोज से प्रदेश में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बीते दो रोज से प्रदेश में भारी गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से तापमान में भी बढौतरी दर्ज की गयी है।

मौसम केंद्र के निदेशक ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से 1 जून से मौसम में बदलाव होगा और 2 और 3 जून को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बिजली कडकने की चेतावनी भी जारी की गयी है।