Follow Us:

पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले निषाद कुमार खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित

डेस्क |

पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले ऊना के निषाद कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिल्ली में उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ये पुरस्कार प्रदान किया। उनके इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी उन्हें बधाई दी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस असाधारण उपलब्धि से प्रदेश गौरवान्वित हुआ है।

आपको बता दें कि ऊना के रहने वाले निषाद कुमार ने पैरालंपिक में रजत पदक जीत कर हिमाचल के साथ-साथ भारत का नाम रोशन किया था। उन्हें ये रजत पदक हाई जंप कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन पर मिला था। टोक्यो पैरालंपिक में 22 वर्षीय निषाद ने एशियन चैंपियनशिप में भी रिकॉर्ड बनाया था।

वहीं, टोक्यो ओलंपिक्स मे कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के हरेक सदस्य को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है। इसमें चंबा के डलहौजी उपमंडल के 26 वर्षीय वरुण कुमार भी शामिल थे। 25 जुलाई 1995 को खलंदर गांव में जन्में वरुण कुमार के पिता रोजी-रोटी की तलाश में पंजाब के जालंधर शिफ्ट हो गए थे। वो पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं।