Follow Us:

ऊना: कांस्टेबल के 95 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 800 पुरूष युवाओं ने लिया भाग

रविंद्र, ऊना |

खाकी वर्दी पहनने का सपना साकार करने लिए ऊना के युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। ऊना के लिए पुलिस कांस्टेबल के 95 पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें 63 पुरूष आरक्षी, 18 महिला आरक्षी और 12 ड्राईवर के पद आरक्षित हैं। इन पदों के लिए जिला ऊना में 6425 युवाओं ने भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है।

भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन 800 पुरूष उम्मीदवारों को बुलावा पत्र भेजे गए थे। जिसमें 663 युवाओं का मैदान में शारीरिक परीक्षण किया गया। शारीरिक परीक्षण में 1500 मीटर दौड़, शारीरिक लंबाई एंव छाती मापदंड, ऊंची कूद व लंबी कूद हुई। डीआईजी संतोष पटियाल ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया 22 जुलाई तक चलेगी जिसमें जिला ऊना से 6425 आवेदन प्राप्त हुए है।   

वहीं डीआईजी संतोष पटियाल ने दावा किया कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। संतोष पटियाल ने आम लोगों से भर्ती के नाम पर ठगों के झांसे में न आने और पुलिस को ऐसे व्यक्तियों की सूचना देने की अपील की है।