Follow Us:

महिला आरक्षण बिल को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी: जयराम ठाकुर

डेस्क |

महिला आरक्षण बिल को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले का प्रदेश बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने स्वागत किया है। बिल में संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी आरक्षण का प्रस्ताव है।

जयराम ठाकुर ने शिमला में कहा कि देश व प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं की हैं। महिलाओं के आरक्षण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

उन्होंने मोदी की केंद्र सरकार का इस पहल को स्वागत योग्य बताया और कहा कि महिलाओं का उत्थान हो उनकी सहभागिता बढ़े यह आवश्यक है। लोकसभा व राज्यसभा से पारण के बाद एक लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।