Follow Us:

25 सितंबर को हिमाचल आएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश के उद्यमियों से करेंगे बैठक

पी.चंद |

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 25 सिंतबर को शिमला आ रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश के औद्योगिक घरानों के साथ बेठक करेंगे और उनको आ रही समस्याओं को जानेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश के उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एक दिन के लिए हिमाचल आ रहे हैं और यहां वे प्रदेश के उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे जिसमें यहां के औद्योगिक घराने उन्हें अपनी समस्या बताएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में बाहरी राज्यों के औद्योगिक घराने यहां निवेश करने के लिए रुचि दिखा रहे हैं। बीते दिनों चंडीगढ़ में भी बैठक कर तीन हजार करोड़ के एमओयू भी साइन किये हैं। इसके अलावा ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का मामला केंद्र सरकार को भेज दिया गया।