Follow Us:

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

|

 

Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने के लिए सद्भावना मार्च का मरहम लगाया जा रहा है। शुक्रवार को वामपंथी और दूसरे अन्य संगठन शिमला में सद्भावना मार्च निकाल शांति बनाए रखने का संदेश दे रहे हैं। इसमें शहर के कई प्रतिष्ठित लोग भी रहे।
यह सद्भावना मार्च शिमला के डीसीऑफिस से लोअर बाजार, माल रोड स्कैंडल पॉइंट होते हुए निकाला।सद्भावना मार्च रिज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने खत्‍म हुआ। यहां पर अमन व शांति बनाए रखने के लिए सद्भावना रैली में शामिल लोगों ने शपथ ली।  मार्च में सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, पूर्व महापौर संजय चौहान, माकपा के पूर्व में विधायक रहे राकेश सिंघा, आप नेता राकेश अजटा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

सद्भावना मार्च में सबसे आगे रिटायर आईएएस दीपक सानन हाथ में नारे लिखी तख्ती लेकर चलते हुए दिखे। बता दें कि मस्जिद विवाद का हिमाचल के पर्यटन कारोबार पर असर देखने को मिला है। देशभर से पर्यटक शिमला व प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं। मगर मस्जिद विवाद के बाद लोग घबराएं हुए हैं। हालांकि मुस्लिम समुदाय द्वारा कोर्ट का फैसला आने पर खुद मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराने की पेशकश के बाद शिमला का माहौल अब शांत हो गया है, लेकिन देवभूमि संघर्ष समिति ने अगले कल भी इस मामले में प्रदर्शन की चेतावनी दे रखी है। इससे लोगों में अभी भी खौफ है।