Follow Us:

उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने किया मुख्य सचिव बीके. अग्रवाल की पुस्तक का विमोचन

पी. चंद |

भारत के उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को नई दिल्ली में हिमाचल के मुख्य सचिव बीके. अग्रवाल की पुस्तक ‘लैंड रजिस्ट्रेशन, ग्लोबल प्रैक्टिसिज एण्ड लेसन्ज फॉर इंडिया’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर नायडू ने भूमि हस्तांतरण और पंजीकरण को लिटिगेशन मुक्त बनाने के लिए व्यापक आदर्श कानून की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भू-रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन (अंक रूपण) पर कार्य करने के लिए कहा ताकि हर हस्तांतरण बिना परेशानी के किया जा सके।

उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकारों को एकजुट होकर भूमि संबंधी विषयों पर व्यापक कानून बनाने का भी सुझाव दिया। बीके. अग्रवाल की पुस्तक की प्रशंसा करते हुए नायडू ने कहा कि यह पुस्तक आम आदमी, विधायकों और नीति निर्माताओं के लिए समान रूप से उपयोगी साबित होगी। यह पुस्तक हमारे देश में टाइटल रिकॉर्ड की देखभाल और भूमि पंजीकरण के क्षेत्र में अनुसंधान की कमी को पूरा करेगी।