Categories: हिमाचल

आयुर्वेद विभाग में हुए घोटाले पर गंभीर हुई सरकार, होगी विजिलेंस जांच

आयुर्वेद घोटाले की सरकार अब विजिलेंस जांच करवाएगी। इस संबंध में आदेश जल्द जारी किए जाएंगे। इनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) आयुर्वेद भी जांच के दायरे में आएंगे। सरकार ने आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार कौशल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखे पत्र का कड़ा संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि एसीएस की भूमिका की भी जांच होगी। अगर वह दोषी पाए गए तो सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। घोटाले में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों को सरकार नहीं बख्शेगी चाहे कोई किसी भी अहम ओहदे पर क्यों न बैठा हो। हालांकि एसीएस ने आयुर्वेद विभाग के निदेशक से जवाबतलब किया था। इसमें कहा गया कि उन्होंने अभी तक राजेश को चार्जशीट क्यों नहीं किया है? इस कर्मचारी ने पत्र के जरिये दो आला आइएएस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे।

सरकार ने इससे पहले आयुर्वेद घोटाले में विभाग के पूर्व निदेशक संजीव भटनागर को चार्जशीट किया था। दैनिक जागरण ने आयुर्वेद विभाग में घोटाला उजागर किया था। इसके बाद सरकार ने तकनीकी कमेटी को निलंबित कर दिया था। इस कमेटी में डॉ. तेजस्वी विजय आजाद, डॉ. केडी शर्मा व डॉ. शैली बंसल शामिल हैं। सरकार ने संजीव भटनागर को आयुर्वेद विभाग से तुरंत हटाया था। इससे पूर्व जैम पोर्टल संचालित करने वाले वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार कौशल को एक दिन के लिए निलंबित किया गया था।

क्या है मामला

इस वर्ष के शुरू में आयुर्वेद विभाग में 11 चिकित्सा उपकरणों की खरीद हुई थी। यह खरीद लोकसभा चुनाव के दौरान हुई थी। उस समय 2.25 करोड़ रुपये का हेड बदल कर चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए इस्तेमाल किया गया। हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम का रेट कांट्रेक्ट बनाया गया मगर चिकित्सा उपकरणों की खरीद जैम पोर्टल से की गई। इसके बाद सरकार ने हरकत में आते हुए एक के बाद एक कार्रवाई की थी।

Samachar First

Recent Posts

‘चुनाव डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को विशेष मतदाता सुविधा केंद्रों पर मतदान की सुविधा’

चुनाव डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को विशेष मतदाता सुविधा केंद्रों पर मतदान की सुविधा :…

25 mins ago

हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: मुख्यमंत्री

-मुख्यमंत्री रहते भी नहीं रखा पक्ष, नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह नाकाम…

30 mins ago

जून माह के अंत में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली: DC

जून माह के अंत में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली: डीसी भर्ती की तैयारियों को…

33 mins ago

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि विभिन्न स्टार्टअप के माध्यम से राज्य के युवाओं…

17 hours ago

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया कार्यशाला का आयोजन

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा आपदारोधी अवसंरचना गठबंधन और एशियाई आपदा तैयारी केंद्र…

17 hours ago

रणनीति के तहत भाजपा का काडर ख़त्म कर रहे जयरामः चंद्रशेखर

शिमला: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष…

17 hours ago