<p>हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियां उनके भतीजे रिपु धवन ने हरिद्वार में शनिवार को गंगा नदी में विसर्जित की।<br />
विक्रमादित्य सिंह के चचेरे भाई रिपु धवन ने हरिद्वार में पूजा अर्चना के बाद सुबह 8:40 बजे अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, सुशांत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। अब सवेरे 10 बजे के बाद पूरे प्रदेश की सभी ब्लाकों में वीरभद्र सिंह की आस्तियों को प्रवाहित किया जाएगा।<br />
बता दे की 8 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला में निधन हो गया था। 9 जुलाई को उनका शव गृहक्षेत्र पद्म पैलेस रामपुर लाया गया था। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भारी हुजूम जुटा था। 10 जुलाई को वीरभद्र सिंह को अंतिम विदाई के बाद विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी थी। जिसके बाद वीरभद्र सिंह की अस्तियों के अंतिम दर्शन के लिए 72 ब्लाकों में अस्थि कलश भेजे गए थे।</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…