Follow Us:

वीरभद्र परिवार की बहू बनेंगी राजकुमारी सुदर्शना, उदयपुर में हुआ ‘रोका’

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बेटे के लिए बहू की तलाश कर ली है। वीरभद्र परिवार में राज़ करने वाली बहू सुदर्शना सिंह का उनके बेटे विक्रमादित्य से बुधवार को रोका हुआ है। सुदर्शना सिंह बेसिक्ली राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं और उनका संबंध राजस्थान में मेवाड़ के तहत अमेटी रियासत से है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुदर्शना सिंह को मुंबई के सोफिया कॉलेज में सोशियोलॉजी में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त है। सुदर्शना सिंह ने  उन्हें इंटीरियर डेकोरेशन का भी कोर्स किया है। बुधवार को हुए रोके के कार्यक्रम में वीरभद्र परिवार के तमाम सदस्य मौजूद रहे, जबकि वीरभद्र सिंह किन्हीं कारणों से नहीं जा पाए। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों से पहले वीरभद्र सिंह के बेटे शादी के बंधंन में बंध जाएंगे।