Follow Us:

वीरभद्र के जन्मदिवस पर कांग्रेस करेगी श्रद्धा सभा का आयोजन, राजीव भवन में कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल 23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर सुबह 10:30 बजे पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में उनकी याद में एक श्रद्धा सभा का आयोजन करेगी।

पी.चंद |

शिमला: प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल 23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर सुबह 10:30 बजे पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में उनकी याद में एक श्रद्धा सभा का आयोजन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह इस सभा में विशेष तौर पर शिरकत करेंगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सुबह 10:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में और दोपहर 12:30 बजे कमला नेहरू अस्पताल में उपचाराधीन महिलाओं को फल वितरण करेंगी। दोपहर बाद 3 बजे भराड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगी। शाम 7 बजे आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल के परिसर में बॉबी सरबजीत के लंगर में रोगियों को लंगर वितरण करेंगी।