हिमाचल

कांगड़ा जिला के समस्त निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

धर्मशाला: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला कांगड़ा के समस्त 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 5 जनवरी, 2024 को कर दिया गया है। इस अवधि के दौरान कुल 19443 नये मतदाता दर्ज हुऐ, 8979 अपात्र मतदाताओं का विलोपन किया गया। जिसके अनुसार दिनाँक 5 जनवरी, 2024 को कुल सामान्य मतदाता 13,07,167 जिनमें पुरूष मतदाता 6,58,252 तथा महिला मतदाता 6,48,915 दर्ज हैं।

उन्होंने जिला काँगड़ा के समस्त मतदाताओं से आग्रह किया है कि वह अपने-अपने नामों के दर्ज होने की पुष्टि सम्बन्धित मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल अधिकारियों, जिला निर्वाचन कार्यालय, धर्मशाला, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एस.डी.एम.), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसीलदार/नायब-तहसीलदारों) के कार्यालयों में कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से साँय 5 बजे तक एक सप्ताह तक कर सकते हैं।

इसके उपरान्त जिन पात्र मतदाताओं के नाम किसी कारणवश दर्ज होने से छुट चुके हैं वह अपना दावा सम्बन्धित फार्म पर बूथ लेवल अधिकारियों या विभाग द्वारा ऑन लाईन सुविधा (मतदाता हैल्पलाईन, राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल या सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एस0डी0एम0) के कार्यालयों में) अवश्यमेव प्रस्तुत / जाँच कर सकते हैं, ताकि भविष्य में होने वाले लोकसभा निर्वाचन-2024 में वह अपने-अपने मत का प्रयोग कर सकें।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

55 mins ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

1 hour ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

1 hour ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

1 hour ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

15 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

16 hours ago