Follow Us:

इंतजार खत्म, HPBOSE कल जारी करेगा 10वीं का परीक्षा परीणाम

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड कल बुधवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर देगा। इसके लिए बोर्ड की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं…

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड कल बुधवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर देगा। इसके लिए बोर्ड की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी बुधवार को 11 बजे इस संबंध में प्रेस वार्ता भी करेंगे।

इस बार हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा 26 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसके लिए 1 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।