Categories: हिमाचल

बर्फ से प्रभावित जिलों के लिए चेतावनी जारी, पर्यटकों को बर्फीले इलाकों में न जाने की सलाह

<p>राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (सासे) ने चंबा जिले के विभिन्न हिस्सों, लाहौल-स्पीति, शिमला, किन्नौर और कुल्लू में हिमस्खलन की चेतावनी के बाद हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभागों और आम लोगों को चेतावनी जारी की है। सासे ने 6 फरवरी 2019 को इन जिलों में हिमपात और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।</p>

<p>इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (डीडीएमए) को सलाह दी गई है कि वे अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी व एहतियात बरतें। उन्हें बचाव दलों को तैयार रखने और ऐसे स्थानों पर जहां हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और ऐसे स्थानों पर जाने से बचने के निर्देश दिए हैं।</p>

<p>उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बर्फीले क्षेत्रों में न जाने की सलाह देने को कहा गया है। सभी अधिकारियों और स्थानीय निवासियों को खराब मौसम की चेतावनी देने के लिए निर्देशित किया गया है। संबंधित विभागों से कहा गया है कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य सड़कों पर कड़ी निगरानी रखें और संभावित हिमस्खलन रास्तों पर या उनके आस-पास की असुरक्षित बस्तियों को खाली करने की योजना तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आम लोगों को आवश्यक वस्तुओं और आपातकालीन दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने की भी सलाह दी गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

2 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago