Follow Us:

कांगड़ाः मैक्लो डल झील का पानी लेवल हुआ कम, मछलियों पर आई आफत

मृत्युंजय पुरी |

पर्यटन और धार्मिक स्थल मैक्लोडगंज की डल झील में पानी का स्तर इन दिनों कम हो चुका है। जिसके कारण मछलियां तड़प तड़प कर मर रही है। वहीं, लोगों का कहना है कि डल लेक ट्रस्ट ने अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया तो इस पर्यटकीय स्थल का अस्तित्व नहीं रहेगा।

वहीं, डल लेक झील के ट्रस्टी अशोक जरयाल का कहना है कि सरकार से बार-बार गुहार लगा चुके है। लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला है। नगर निगम मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा है कि अपके माध्यम से मामला ध्यान में आया है। पर्यटन विभाग को अवगत करवा दिया गया है। जो भी बनती कार्रवाई होगी उसे अमल में लाया जाएगा। साथ ही पर्यटन विभाग के उपनिदेशक सुनयना शर्मा ने कहा की सम्बन्धित ट्रस्ट के माधयम से जो सुझाव मिले है उसके मुताबिक कार्य किया जाएगा। जो मांग की जाएगी उसे उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।