हिमाचल

शिमला में बढ़ रही पानी की समस्या, पूर्व महापौर ने नगर निगम को ठहराया जिम्मेदार

शिमला शहर में पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों को तीन दिन बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। जिससे शिमला के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत को लेकर शिमला नागरिक सभा ने शिमला जल प्रबंधन निगम के यूएस क्लब कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

माकपा नेता व नगर निगम शिमला के पूर्व महापौर संजय चौहान ने पानी की इस समस्या के लिए नगर निगम शिमला की लचर व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में पूर्व में भी पानी का संकट विकराल रूप ले चुका है। इस बार भी अगर व्यवस्था को सुधारा नहीं गया तो परिणाम गम्भीर हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शिमला में पानी पर्याप्त मात्रा में आ रहा है बावजूद इसके पानी की राशनिंग की जा रही है। पानी को निजी कंपनी के हाथों में देने से यह दिक्कतें हो रही हैं। नगर निगम को प्रतिदिन पानी उपलब्ध करवाना होगा अगर ऐसा नहीं होता है तो शहर की जनता को लामबन्द करके लगातार धरना दिया जाएगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

8 mins ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

11 mins ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

16 mins ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

24 mins ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

28 mins ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

3 hours ago