Follow Us:

प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, 25 से 27 फरवरी तक भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

पी. चंद |

प्रदेश में आज से मौसम करवट बदल ली है। प्रदेश के कई भागों में बादलों ने डेरा डाल दिया है जबकि रोहतांद दर्रे समेत प्रदेश के ऊंचाई बाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा।

मौसम विभाग शिमला ने 25 से 27 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए कुल्लू प्रशासन ने अटल टनल सैलानियों के लिए बंद कर दी है। साथ ही पर्यटकों के लिए खास एडवायजरी जारी की है। हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए पर्यटकों को ऊंचाई और हिमस्‍खलन सं‍भावित क्षेत्र में न जाने की सलाह दी है।