Follow Us:

मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40% की छूट, 15 सितंबर तक ऑफर

|

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन के साथ ही पर्यटकों की आमद में भी कमी हो गई है। ऐसे में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मॉनसून सीजन में हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों में पर्यटकों को छूट दी है।

पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि मानसून की बारिश के चलते पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। पर्यटकों का रुख हिमाचल की ओर हो इसके लिए मानसून ऑफर दिया गया है। यह छूट 20 से 40 फ़ीसदी तक की है और निगम के करीब 45 होटलों में लागू रहेगी जिसकी अधिसूचना 2 जुलाई से हो गई है।डिस्काउंट की यह अवधि 15 जुलाई 2024 से 15 सितंबर 2024 तक रहेगी। उन्होंने बताया कि इस ऑफर का लाभ पर्यटक बुकिंग करवाने पर ले सकते हैं। चुनावों के चलते पर्यटकों की आमद में कमी जरूर आई थी लेकिन जून में पहले की तुलना में काफी पर्यटकों ने शिमला, मनाली, चायल सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए पहुंचे हैं।