Follow Us:

बारिश-बर्फबारी का कहर जारी, गिरी नदी में जलस्तर बढ़ने से मार्ग अवरुध

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में लगातार वर्षा का कहर लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। सिरमौर के किसानों-बागवानों का मानना यह है कि अधिक बर्फबारी से और बारिश से फलदार पौधे व नकदी फसलों के लिए लाभदायक है जबकि जमीन के अंदर ऐसेजीव जंतुपैदा होते हैं जो कि फलदार पौधे और नगदी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।

अधिक बर्फबारी गिरने से सेब, आडू, नाशपाती, खुमानी, नींबू, अखरोट, लीची आदि की पैदावार अच्छी होती है। प्रथा मध्यवर्ती क्षेत्रों में गेहूं जो लहसुन प्याज आलू गोभी की उपज अच्छी होती है। किसान यशपाल ठाकुर सुंदर सिंह मणि तथा अरविंद कपिला ने बताया कि अधिक वर्षा और बर्फबारी का कहर लगातार जोरों पर है लेकिन इससे फसलों के लिए उपजाऊ माना जाता है। जल स्रोतों में कभी नहीं आती है

गौरतलब यह है कि अधिक बारिश के कारण गिरी नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। यात्रियों को आर पार जाने के लिए रज्जू मार्ग द्वारा कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। यदि गिरी नदी में जल स्तर अधिक हो तो आर पार जाने का एक ही साधन रज्जू मार्ग है।