हिमाचल

हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आने वाला है। मौसम विभाग शिमला के मुताबिक प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले इलाकों में 18 से 21 जनवरी तक बारिश बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में 20 जनवरी तक मौसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान है। जबकि 22 जनवरी के लिए प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, प्रदेश के जनजातीय इलाकों रोहतांग दर्रा, कुंजुम दर्रा और बारालाचा समेत ऊंची चोटियों पर सोमवार रात से ही ताजा बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते सोलंगनाला से आगे लाहौल के सिस्सू तक वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। मौसम विभाग ने चंबा और कुल्लू जिला में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। वहीं धुंध के कारण कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर व मंडी जिला में लोग परेशानी झेल रहे हैं।

बता दें कि प्रदेश में पहले हुए हिमपात के कारण अब भी 140 सड़कों पर यातायात बंद है। बिजली के 16 ट्रांसफार्मर खराब हैं, जबकि 35 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

4 mins ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

12 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

23 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

52 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago