Categories: हिमाचल

मौसम ने बदली करवट, रोहतांग दर्रे पर बिछी बर्फ की चादर

<p>हिमाचलआने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। देश-दुनिया के पर्यटकों को बर्फ के दीदार करवाने वाले रोहतांग दर्रे ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शुक्रवार शाम को मौसम के करवट बदलते ही ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए।</p>

<p>रोहतांग के उस पार बारालाचा, शिंकुला जोत, कुंजंम जोत, छोटा व बड़ा शिघरी ग्लेशियर, लेडी ऑफ केलांग और नील कंठ की पहाडिय़ों सहित समस्त ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। बर्फ गिरने से तापमान में भी गिरावट आ गई है। मनाली और केलांग में मौसम ठंडा हो गया है। हालांकि मनाली-लेह मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही सुचारू है। लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे व्यवसायी भी रोहतांग दर्रे पर बर्फबारी होने से&nbsp; खुश हैं। होटल मालिकों के साथ दूसरे व्यवसायी भी बर्फबारी के बाद कारोबार में तेजी आने की उम्मीद लगा रहे हैं।</p>

<p>होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वहीं, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कमांडर कर्नल एके अवस्थी ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग सहित मनाली-काजा और तांदी-संसारी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू है। ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से बीआरओ की दिक्कतें बढ़ीं हैं। बीआरओ मनाली-लेह मार्ग पर डबललेन के साथ-साथ पुलों का भी निर्माण कर रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

23 mins ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

55 mins ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

1 hour ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

2 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

16 hours ago