Follow Us:

हिमाचल में फिर से AC कर लीजिए ऑन! दो दिन मौसम में रहेगी गर्मी

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ है और कल भी साफ रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार और शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ है और कल भी साफ रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार और शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दो दिन हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। खासतौर पर रात के तापमान में काफी गिरावट आई है।

पिछले दो दिनों में कांगड़ा, पालमपुर व धर्मशाला सहित कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पालमपुर और धर्मशाला में काफ़ी बारिश हुई है। हमीरपुर में एक मकान को नुकसान पहुंचा है, जबकि मंडी में दो और शिमला में एक सड़क यातायात के लिए बंद है। केलंग में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। चम्बा जिले के ऊपरी क्षेत्र में बर्फबारी भी देखने कों मिली हैं।

जिला कांगड़ा के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश होने से हरियाणा के कुछ पर्यटक चामुंडा खड्ड में जलस्तर बढ़ने से फंस गए थे । लोग यहां नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश होने से एकदम जलस्तर बढ़ गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते एक किनारे में फंस गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने सभी कों सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आज प्रदेश भर में लगभग सभी जिलों में चमकती धूप दिखी। विशेषज्ञ के अनुसार कल भी प्रदेश भर में धूप खिली रहेगी।