हिमाचल

30 नवंबर तक कड़े तेवर दिखाएगा मौसम, ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी

तापमान में आई गिरावट

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के साथ ही समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है। गत 24 घण्टों के दौरान ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है वही मध्यवर्ती क्षेत्रो में वर्षा होने की सूचना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम खराब बना रहेगा।वहीं बर्फबारी और शीत लहर के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में आज सुबह से ही बादलों की लुक्काछिप्पी जारी रही। वहीं मौसम विभाग ने 30 नवंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक बुई लाल ने कहा कहा कि गत 24 घण्टों के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश दर्ज की गई है।ऊंचाई वाले क्षेत्र जिला लाहौल स्पीति के कोकसर में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं जिला चंबा के भरमौर के 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं। प्रदेश में सबसे कम तापमान कल्पा में 1.2डिग्री दर्ज किया गया है।उन्होंने कहा कि 28 से 30 नवंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। मध्यवर्ती क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों में बारिश होने की संभावना है वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

Kritika

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

7 hours ago