Categories: हिमाचल

इस दिन फिर करवट बदलेगा मौसम, शुरु होगा बारिश-बर्फबारी का दौर

हिमाचल में मंगलवार से मौसम फिर करवट बदलेगा और बर्फबारी के साथ बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 11 से 16 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिससे फिर हिमाचल सहित पड़ोसी राज्यों में ठंड बढ़ेगी। ऐसे में प्रदेश वासियों की मुश्किलें फिर से बढ़ने वाली हैं।

गौर रहे कि बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद ऊपरी क्षेत्रों में 600 से अधिक सड़कें अभी भी बंद हैं। इसके अलावा कई गांव अंधेरे में हैं और पेयजल सप्लाई प्रभावित है। रात को मौसम के साफ होने से सड़कों पर बर्फ और पानी के जमने से यातायात प्रभावित हो रहा है। हालांकि हिमपात के बाद पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं।

उधर, प्रशासन ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के शीतकालीन स्कूल 13 फरवरी को खुलेंगे। इन इलाकों में अभी जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। बर्फ पड़ने के दो दिन बाद भी राजधानी सहित अन्य प्रदेश की सड़कों पर पानी जमने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। राजधानी में रविवार को रास्तों पर फिसलकर घायल हुए।

वहीं, ऊपरी शिमला के लिए संजौली, मशोबरा के बंद होने के कारण बसों को बाया धामी-बसंतपुर होते हुए रामपुर, करसोग और किन्नौर आदि क्षेत्रों के लिए चलाया गया।

Samachar First

Recent Posts

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

36 mins ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

44 mins ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

53 mins ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

1 hour ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

2 hours ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

3 hours ago