Follow Us:

हिमाचल में आज से करवट बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

desk |

हिमाचल में मौसम के मिजाज एक बार फिर बदलने वाले है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में आज से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ कम तीव्रता वाला है। ऐसे में इसका असर पूरे प्रदेश में नजर नहीं आएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में आज से 23 मार्च तक एक बेस्ट डिस्ट्रबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर प्रदेश की ऊंचाई वाले इलाकों में नजर आएगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। प्रदेश भर में 21, 22, 23 मार्च तक ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

इससे तापमान में भी कुछ हद तक गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार कुल्लू, किन्नौर और शिमला की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। डॉक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। इससे प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी बढ़ने की संभावना है।