Follow Us:

2 फरवरी को पौंग डैम में होगा राज्यस्तरीय विश्व वेटलैंड दिवस

समाचार फर्स्ट |

पौंग डैम में हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग दो फरवरी को दो दिवसीय राज्य स्तरीय विश्व वेटलैंड दिवस मनाएगा। इस दौरान वैज्ञानिक पौंग डैम में आने वाले हजारों विदेशी पंरिदों की प्रजातियों को लेकर शोध करेंगे।

समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। विश्व वैटलैंड दिवस-2018 का थीम 'वेटलैंड फॉर सस्टेनेबल अर्बन फ्यूचर' है। 2 फरवरी 1971 को ईरान में वेटलैंड्स सम्मेलन के दौरान रामसर समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। 1997 में पहली बार विश्व वैटलैंड दिवस मनाया गया था।

पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का होगा आयोजन

मनीषा नंदा अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) इस अवसर पर मुख्यमंत्री और लोगों को वेटलैंड के संरक्षण और प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी देंगी। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार और विधायक अर्जुन सिंह भी विशेष अतिथि होंगे। इस दौरान विभिन स्कूलों से करीब चार सौ विद्यार्थी वेटलैंड पर आधारित वन्य जीव सरंक्षण विषय पर पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

कई देशों से आते हैं विदेशी पक्षी

पौंग बांध में चीन, यूरोप, साइबेरिया, रूस, सहित कई देशों से पक्षी आते हैं। अक्टूबर माह में सर्दियों की शुरूआत के साथ ही ट्रांस हिमालयन में झीलों के जमने के साथ ही विदेशी परिदें पौंग बांध की ओर रुख करना शुरू कर देते हैं।