हिमाचल

महिला कांग्रेस का 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन

केंद्र सरकार के महिलाओं को 33% आरक्षण वाले मामले को लेकर अब महिला कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर बुलाया है। महिला कांग्रेस की मांग है कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” कानून को त्वरित प्रभाव से लागू किया जाए और महिलाओं को उनका अधिकार दिया जाए। इस आंदोलन में कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शामिल होंगी। हिमाचल प्रदेश से भी महिला कांग्रेस जंतर मंतर जायेगी।

हिमाचल प्रदेश की महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि महिला आरक्षण बिल लागू किया जाए। महिला आरक्षण में ओबीसी वर्ग को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले ये आरक्षण लागू होना चाहिए। महिलाओं के सामाजिक आर्थिक न्याय के साथ महिलाओं के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने, राजनीतिक, आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार जैसे तीन महत्वपूर्ण मांगे केंद्र सरकार के सामने रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव में महिला हितेशी होने का दावा करती है लेकिन धरातल पर कुछ नही होता है। इन्ही मुद्दों को लेकर 29 जुलाई को महिलायें जंतर मंतर पर सरकार के खिलाफ धरना देने जा रही है।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

10 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

10 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

10 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

11 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

11 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

11 hours ago