Follow Us:

ऊना: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

नवनीत बत्ता |

हिमाचल के जिला ऊना के अंब में जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान सपना देवी(२३)पुत्री चंचल सिंह निवासी लंबा सैल अंब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार लंबा सैल निवासी सपना ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पीडि़ता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जहर खाने का एक और मामला
पुलिस थाना ऊना के तहत देहलां गांव में एक १९ वर्षीय युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
जानकारी के अनुसार देहलां निवासी ने शनिवार रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। अभी तक जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा नही हो पाया है।
 
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीडि़ता को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीडि़ता के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। जबकि मामले को लेकर पीडि़ता के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।