Follow Us:

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

|

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के सभी अधिकारी सेवा निवृत अधिकारियों ने एवं पशु कल्याण बोर्ड के सदस्यों ने भाग लिया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ अतुल पुरी, डॉ मृदु, डा दीप कुमार ठाकुर व डॉ सृष्टि कटवाल द्वारा पशुपालन की आधुनिक तकनीक एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इस वर्ष विश्व पशु चिकित्सा दिवस का थीम ‘वेटरिनेरियन आर एसेंशियल हेल्थ वर्कर्स ‘था।

मनुष्य में होने वाले नए अधिकतर उभरते संक्रमण पशु जन्य है जिनके नियंत्रण हेतु भविष्य में पशु चिकित्सकों का योगदान अति आवश्यक है। हमारे देश भारत में रेबीज, कयासानूर फॉरेस्ट डिजीज, वैस्ट नाइल फीवर, लिम डिजीज, स्क्रब टायफस, कोरोनावायरस पशु जन्य रोगों के कुछ उदाहरण है। पशुपालकों के लाभार्थ हेतु विभिन्न उपलब्ध विकल्पों पर विस्तृत चर्चा की गई । इस कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा पशुओं और मानव जाति के कल्याण हेतु प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उपनिदेशक पशुपालन विभाग जिला मंडी डॉ नवनीत कुमार शर्मा ने पशु चिकित्सकों एवं पशुपालकों को वर्ष विश्व पशु चिकित्सा दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डॉक्टर एआर एस कटवाल, डॉ सीमा कपूर, डॉक्टर घनश्याम भूपल, डॉ दिलीप मेहता, डॉ नवनीत चंदेल, डॉ निशांत ठाकुर मौजूद रहे। कुल मिलाकर यह एक सफल आयोजन रहा।