Follow Us:

रूस की वर्ल्ड ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में जोहर दिखाएंगे प्रदेश के सबसे छोटे पहलवान

|

मदद के लिए प्रदेश सरकार का जताया आभार

प्रदेश के सबसे छोटे 10 वर्षीय पहलवान रूस में आयोजित होने वाली वर्ल्ड ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में जोहर दिखाएंगे।रूस के मास्को में 15 व 16 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। राष्ट्र स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने के बाद युवराज सिंह का चयन अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।शिमला के रहने वाले युवराज गत एक वर्ष से इस खेल से जुड़े हैं।बुधवार को युवराज नगर निगम के महापौर से मिलने पहुचे।

10 वर्षीय युवराज सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका चयन वर्ल्ड ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए हुए है।उन्होंने कहा कि 15 व 16 नवंबर को रूस के मास्को में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।उन्होंने कहा कि वह एक वर्ष से इस खेल से जुड़े है ।जिला व प्रदेश स्तर पर वह गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि वह फिल्मों व शो में पहलवानों को देखते थे जिससे उनमें इसे खेलने का शौक पैदा हुआ और मौका मिला और खेलना आरम्भ किया।उन्होंने CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी मदद की जिससे उन्हें मास्को जाने का मौका मिला।

वहीं नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने युवराज सिंह को रूस में हो रही वर्ल्ड ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रदेश से 11 बच्चे है जिन्होंने मुख्यमंत्री से गत दिनों पहले ओक ओवर में उनसे भेंट करी थी।मुख्यमंत्री ने इनकी मदद भी करी थी प्रयास करेंगे कि इन बच्चो की और मदद हो सके।उन्होंने प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी.