Follow Us:

हिमाचल में ये है दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ

समाचार फर्स्ट |

 

हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले का हिक्किम गांव समंदर तल से 4572 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह गांव दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

 

इसके अलावा, दुनिया का सबसे ऊंचा पोस्ट आफिस (172114) भी हिक्किम में है। इलाके की ज्यादातर जनसंख्या बुद्धिस्ट है। बता दें कि हिक्किम पोलिंग स्टेशन पर 325 वोटर वोट डालेंगे। हालांकि, गांव में 46 मतदाता हैं।

काजा से 15 किमी दूर स्थित इस गांव में सर्दियों का तापमान माइनस में रहता है।  यहां से दो किमी पहले पड़ने वाले कौमिक गांव तक सड़क है। शिमला से काजा की दूरी 450 किमी है। इस क्षेत्र के चुनावी इंतजाम के बारे में आयोग के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यटी (ओएसडी) नीरज कुमार बताते हैं कि हिक्किम पोलिंग बूथ पर चार पोलिंग अफसरों के अलावा, एक प्री-जाईडिंग अफसर तैनात है।

देश के पहले वोटर श्याम शरण नेगी (101) भी इसी जिले लाहौल स्पीति के कल्पा से हैं।

हिमाचल प्रदेश में ऐसे मतदान केंद्र भी हैं जहां पहुंचने के लिए लगभग 15 किलोमीटर तक का पैदल सफर करना पड़ता है। इन मतदान केंद्रों की संख्या दस से अधिक है. चंबा की पांगी घाटी में 11,709 फुट की ऊंचाई पर स्थित चस्क भटोरी मतदान केंद्र ऐसा ही इन्हीं में से एक है।