Categories: हिमाचल

विश्व की सबसे ऊंची हनुमान जी की मूर्ति बनकर तैयार, इसी महीने हो सकता है अनावरण

जिला सोलन से करीब 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित सुल्तानपुर के नजदीक लाडो गांव देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने जा रहा है। इस जगह स्थित मानव भारती यूनिवर्सिटी में दुनिया की सबसे ऊंची 156 फीट ऊंची हनुमानजी की मूर्ति बनकर पूरी तरह तैयार हो गई है। इसी माह मूर्ति का अनावरण होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस मूर्ति का अनावरण करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट ने वर्ष 2014 में मू्र्ती के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। इसका काम मातूराम आर्ट सेंटर दिल्ली को दिया था। इस मूर्ति को मूर्तिकार पद्मश्री नरेश कुमार ने बनाया है।

ये है मूर्ति की विशेषता:

यह मूर्ति 156 फीट ऊंची है। 20 फीट इसकी नींव है। मानव भारती यूनिवर्सिटी के परिसर में बनी इस मूर्ति की ऊंचाई 156 फीट है और मूर्ति बनाने में 2 हजार टन सरिया, सीमेंट और बाकी सामान इस्तेमाल किया गया है। मूर्ति में लगी पाइपें नुकसान करने वाले पानी को बाहर निकालेंगी। इस मूर्ति पर भूकंप का भी कोई  असर नहीं होगा। इसके अलावा इस मूर्ति पर परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। इसके लिए मूर्ति पर वेवर्स लगाए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि मूर्ति को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है।इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रतिमा का निर्माण मातूराम फाइन आर्ट गुडग़ांव के पदमश्री मूर्तिकार नरेश कुमार ने किया है। शिमला के जाखू मंदिर में विराजमान 108 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण भी नरेश कुमार की टीम ने ही किया था।

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा नाम:

मूर्ति का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। मानव भारती विश्वविद्यालय ने इसके लिए सारे दस्तावेज तैयार करके भेज दिए हैं। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम कभी भी इसकी चैकिंग के लिए पहुंच सकती है। मूर्ति के बनने के बाद मानव भारती यूनिवर्सिटी धार्मिक पर्यटन का एक नया डेस्टिनेशन बनेगा और स्थानीय लोगों को रोज़गार भी मिलेगा। मूर्ति के दर्शन के लिए यूनिवर्सिटी के अलग से रास्ता बनाया है, ताकि पर्यटक यहां पर आसानी से दर्शन कर सके।

अभी यहां है विश्व में सबसे ऊंची हनुमानजी की मूर्ति:

इसके बाद शिमला के जाखू मंदिर और दिल्ली के संकट मोचन मंदिर में स्थित बजरंग बली की मूतियों का नंबर आता है। इनकी ऊंचाई 108-108 फीट है। इसके अलावा महाराष्ट्र के नंदुरा में 105 और उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 104 फीट की हनुमान मूर्ति स्थित है। साथ ही आपको बता दें कि हनुमान की मूर्ति विदेश के त्रिनिदाद और टोबैगो द्वीप में भी है जिसकी लम्बाई 85 फीट है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago