Follow Us:

जर्मनी से ब्रिटेन के रास्ते ऊना लौटा युवक निकला पॉजिटिव

पी. चंद, शिमला |

कोरोना के नए स्ट्रेन सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। हिमाचल में इस वायरस  को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। ब्रिटेन से लौटे ऊना के मैहतपुर में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। यह व्यक्ति जर्मनी से ब्रिटेन हो कर भारत में हिमाचल के ऊना में आया है।

कोरोना वैरिएंट के शक के चलते इसके सैंपल पुणे भेजे गए हैं। इस व्यक्ति की फ्लाइट भारत आते वक्त 2 घंटे ब्रिटेन में रुकी थी। इसके अलावा ब्रिटेन से लौटे अन्य 3 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ब्रिटेन से आए लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं, जिला सिरमौर में भी सैंपल लिए गए हैं।