Categories: इंडिया

मां ने PUBG गेम खेलने पर डांटा तो घर छोड़कर भागा 17 साल का लड़का

<p>बच्चों में PUBG गेम खेलने की लत उनके परिजनों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ऐसा ही एक मामला मुंबई में सामने आया है, जहां PUBG खेलने पर मां ने डांट दिया तो एक 17 वर्षीय किशोर घर छोड़कर भाग गया। परेशान परिजनों ने भिवंडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक भिवंडी के मानसरोवर इलाके में अपनी पत्नी, दो बेटियों और 17 वर्षीय बेटे मयूर के साथ रहने वाले मारुती गुलुंजकर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बेटे मयूर को PUBG गेम खेलने की लत है। मां ने उसे कई बार फटकारा, लेकिन वो मानता ही नहीं है। गुरुवार शाम भी मयूर मोबाइल पर PUBG गेम खेल रहा था, जिसके बाद मां ने उसे फटकार लगाई और उसे मोटरसाइकल से बहन को घर लाने के लिए नारपोली रेलवे स्टेशन भेजा। मयूर की बहन करिश्मा घर अकेली ही आ गई, जिसके बाद उसका परिवार परेशान हो गया।</p>

<p>करिश्मा ने बताया कि स्टेशन के बाहर मयूर की मोटरसाइकल खड़ी थी और मोबाइल भी उसी पर रखा हुआ था, लेकिन मयूर कहीं नजर नहीं आया। काफी देर तलाशने के बाद वह घर आ गई। परेशान परिवार ने जान-पहचान के लोगों और रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन सभी ने मयूर के बारे में किसी तरह की जानकारी से इनकार कर दिया। इसके बाद परेशान परिवार ने शनिवार रात भिवंडी पुलिस स्टेशन में बेटे के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मयूर के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत अगवा किए जाने का मामला दर्ज किया है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(466).png” style=”height:1200px; width:783px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

11 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

16 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

16 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

17 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

17 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

18 hours ago