Follow Us:

देर रात बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोग जिंदा जले, 8 बुरी तरह झुलसे

इंदौर शहर में एक मकान में भीषण आग लगने से 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त मकान में रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अधिकांश की नींद में ही जलने और दमघुटने से मौत हो गई।

डेस्क |

डेस्क। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक मकान में भीषण आग लगने से 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना शनिवार तड़के तीन बजे स्वर्णबाग कॉलोनी के आसपास हुई। बताया जा रहा है कि उस वक्त मकान में रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अधिकांश की नींद में ही जलने और दमघुटने से मौत हो गई। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया

यह कॉलोनी इंदौर के विजय नगर इलाके में स्थित है। इसी के साथ हादसे में आठ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ-साथ विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले में मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जांच के आदेश देने की बात कही है।

cm tweet
cm tweet

बहरहाल, पुलिस ने मृतकों के शव एमवाय अस्पताल भेजे। आग के शिकार हुए लोगों में अधिकांश किराएदार बताए गए हैं। इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने सात लोगों के मरने की पुष्टि की है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे।

मृतकों के परिजनों को राशि जारी

कलेक्टर मनीष सिंह ने एमवाय अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। कलेक्टर ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जाएगी। मृतकों के परिजनों 4 -4 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को भी आरबीसी की धारा के तहत मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही मनीष सिंह ने कहा है कि स्वर्णबाग कॉलोनी में अवैध निर्माण की जांच कराएंगे।