Categories: इंडिया

70वां गणतंत्र दिवस: परेड में पहली बार शामिल हुए आजाद हिंद फौज के 4 सैनिक

<p>आज 26 जनवरी के दिन भारत ने 70वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस दिन एक से बढ़कर एक झाकियां और जवानों का पराक्रम देखने को मिला। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने -30 डिग्री में जमीन से 18 हज़ार फीट ऊंची बर्फिली चट्टान पर तिरंगा लहराया। तो सूबेदार मेजर रमेश ने लीड करते हुए 9 मोटरसाइकल पर सवार 33 जवानों का शानदार पीरामीड बनाया। लेकिन सबसे खास था पहली बार आजाद हिंद फौज के 90 साल से अधिक उम्र के चार सैनिक का गणतंत्र परेड में हिस्सा लेना।</p>

<p>70वें गणत्रंत दिवस के मौके पर आजाद हिंद फौज के 4 सैनिकों ने परेड में हिस्सा लिया। ये सभी सैनिक चार अलग-अलग जीपों में सवार दिखें। खास बता ये है कि सभी सैनिकों की उम्र 90 वर्ष से ज्यादा थी। ऐसा पहली बार हुआ है जब परेड में इतनी ज्यादा उम्र के सैनिक दिखाई दिए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज (आईएनए) के 4 सैनिकों का नाम लालतीराम (98), परमानंद (99), हीरा सिंह (97), और भागमल (95) है। इन चारों सैनिकों ने दूसरे विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था। इनकी जीप में सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर के साथ-साथ आईएनए सेनानी लिखा हुआ था।</p>

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

3 mins ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

10 mins ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

42 mins ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

14 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

19 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

19 hours ago