Categories: इंडिया

नेपाल घूमने गए 8 भारतीय पर्यटकों की मौत, होटल के कमरे में मिली लाशें

<p>केरल के तिरुअनंतपुरम के रहने वाले 8 भारतीय पर्यटकों के शव नेपाल के एक होटल में मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद नेपाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। इन्हें इनके घर से बेहोशी की हालत में एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इनमें किसी की भी जान बचाई नहीं जा सकी। घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि सभी पर्यटक तिरुअनंतपुरम (केरल) के निवासी थे। इनके शव काठमांडू से तिरुअनंतपुरम लाए जा रहे हैं।</p>

<p>मृतकों में रंजीत और प्रवीण समेत उनकी पत्नियां और 4 बच्चे शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की मौत दम घुटने के कारण हुई है। बताया जाता है कि दो परिवार गहरे दोस्त थे। साथ ही एक ही कमरे में दोनों परिवार ठहरे हुए थे। ठंड अधिक होने के कारण दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह बंद करके रखे गए थे।</p>

<p>नेपाल पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक कुल 15 सदस्यीय दल केरल से नेपाल घूमने आया था। आठ लोगों का दल एक कमरे में ठहरा हुआ था। इन लोगों ने रूम गर्म करने के लिए रूम हीटर की मांग की थी। इसके बाद रूम हीटर चालू करके इन्होंने खिड़कियां और दरवाजे भीतर से बंद कर लिया। माना जाता है कि ऑक्सीजन की कमी के चलते इनकी सांसें रुक गईं और ये बेहोशी की हालत में चले गए। जब तक चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई जाती इन लोगों ने दम तोड़ दिया।</p>

<p>जानकारों के मुताबिक खराब गैस हीटर के कारण कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड बनती है। बिना किसी रंग और गंध की यह गैस बेहद जहरीली होती है। इससे खून में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। साथ ही शरीर के सभी अंग प्रभावित होते हैं और जल्दी ही आदमी की जान चली जाती है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: सरकारी स्कूलों में शिक्षा का तरीका बदल रहा, बच्चे अंग्रेजी में पढ़ रहे

विपल्‍व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…

15 mins ago

केविन पीटरसन जल्द ही परिवार संग भारत यात्रा पर, हिंदी पोस्ट ने जीता दिल

Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…

22 mins ago

Hamirpur: आयुर्वेदिक अस्पताल में अब सालभर मिलेगी पंचकर्म उपचार की सुविधा

Panchakarma treatment Hamirpur: हमीरपुर के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अब वर्ष भर पंचकर्म पद्धति से…

42 mins ago

Hamirpur News: नादौन में पर्यटन को बढ़ावा, मुख्यमंत्री सुक्खू की दूरगामी योजना से होगा विकास

Nadoun tourism development: हिमाचल प्रदेश का नादौन कस्बा, जो शिमला-मटौर फोरलेन नेशनल हाईवे और अटारी-हमीरपुर-मंडी…

47 mins ago

Education: 525 प्राइमरी स्कूल होंगे मर्ज, 500 प्रिंसिपलों की नियुक्ति की तैयारी

  Himachal education reforms: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सुधार के तहत अब दो किलोमीटर से…

58 mins ago

Dharamshala: सनातन परंपरा और सभ्यता का अभिन्न अंग दशहरा : कुलदीप

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने शाहपुर के जिला स्तरीय दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर…

1 hour ago