Follow Us:

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

|

 

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने मुंबई में बहुमंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आत्महत्या क्यों की अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंची है। घटना की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा कि यह घटना बुधवार सुबह नौ बजे हुई। अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपने फ्लैट की छत से कूदकर जान दी। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। मौके पर मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी पहुंचे हैं। इस घटना के बाद परिवार सदमे में है।

 

बता दें, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल का जन्म पंजाब के फजिल्का जिले में हुआ था। अनिल नेवी में अफसर भी रह चुके हैं। उनकी दो बेटियां मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं। घटना से अरोड़ा परिवार पर गहरे सदमें में पहुंच गया है। वहीं, सबसे बड़ा सवाल यह है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की। पुलिस इसकी जांच कर रही है।