Follow Us:

अंबानी को पछाड़ कर अमीरों की लिस्ट में टॉप पर पहुंचे गौतम अडानी

|

अडाणी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में अपना नाम सबसे ऊपर कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप का मार्केट कैप रिलायंस से अधिक हो गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सालाना आधार पर गौतम अडानी की संपत्ति में 55 अरब डॉलर का इजाफा हुआ जबकि, मुकेश अंबानी ने अपनी संपत्ति में 14.3 अरब डॉलर जोड़े। इसके पहले, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल संपत्ति करीब 88.8 बिलियन डॉलर थी। जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 91 बिलियन डॉलर थी। अब अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ के ऊपर चला गया है और रिलायंस का मार्केट कैप करीब 15 लाख करोड़ का है। लेकिन कल के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर और अडानी का ग्रुप में प्रमोटर स्टेक अधिक होने के कारण आज इंट्राडे बेसिस पर गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया।

अडानी समूह की कंपनियों के शेयर में तेजी जारी

लगातार तीसरे दिन रिलायंस के शेयर में गिरावट जारी रही। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ 2351.40 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके मुकाबले अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी जारी रही। अडानी पोर्ट्स, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन ने अच्छा कारोबार किया। मालूम हो कि शेयर बाजार में अडानी ग्रुप की 6 कंपनियां लिस्टेड हैं, जिसमें इन तीन कंपनियों के अलावा अडानी ग्रीन, अडावी पावर और अडानी टोटल गैस शामिल है।