Follow Us:

कॉमेडियन भारती सिंह के बाद अब हर्ष लिंबाचिया को NCB ने किया गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

ड्रग्स कनेक्शन मामले में एनसीबी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आज कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। लिम्बाचिया को गिरफ्तार करने से पहले जांच एजेंसी ने उनसे करीब 15 घंटे तक कड़ी पूछताछ की। इसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले भारती सिंह को एनसीबी ने कल गिरफ्तार किया था। दरअसल शनिवार को हर्ष से एनसीबी ने घंटो पूछताछ की थी जिसके बाद अब खबर आ रही है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

एनसीबी ने एक विज्ञप्ति में जांच एजेंसी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर भारती सिंह के अंधेरी में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आवास की तलाशी ली। उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। बयान में कहा कि भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया। भारती सिंह को मादक पदार्थ संबंधी कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।