<p>गुजरात में कांग्रेस ने 77 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के बाद गुजरात कांग्रेस और पाटीदार नेताओं में कोहराम मच गया है। 77 की लिस्ट में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति से सिर्फ दो लोगों के नाम होने पर पाटीदारों ने जमकर बवाल मचाया है।</p>
<p>अहदमदाबाद में गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी के घर के बाहर पाटीदारों ने जमकर हंगामा किया। सोलंकी के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे पाटीदारों और पुलिस में झड़प भी हुई। वहीं सूरत में भी पाटीदारों ने हंगामा किया। पाटीदार नेता कांग्रेस से 25 सीटों की मांग कर रहे थे लेकिन कांग्रेस 11 से ज्यादा सीटें देने को राजी नहीं है।</p>
<p>पूरे विवाद के पीछे वजह कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट है। जिसमें हार्दिक के करीबी ललित वसोया को धोराजी से और PAAS नेता निलेश कंबानी को कमरेज से टिकट दिया गया है।</p>
<p>कांग्रेस की लिस्ट से नाराज पाटीदार नेता दिनेश बामणिया ने कहा बिना भरोसे में लिए दो पाटीदार नेताओं के नाम का एलान कर दिया गया है। बामणिया ने पूरे राज्य में कांग्रेस के विरोध की धमकी दी है।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…