Categories: इंडिया

तीसरे दिन भी एयर इंडिया का सर्वर डाउन, दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे हजारों यात्री

<p>इमिग्रेशन सर्वर डाउन होने की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की लंबी लाइने देखने को मिली। तीसरे दिन भी सर्वर डाउन होने के कारण एयरलाइन की भारत समेत दुनिया भर में उड़ाने प्रभावित हुई। इसी वजह से दिल्ली, मुंबई समेत अन्य देशों और दुनिया के कई एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए। समस्या के समाधान के लिए आव्रजन प्राधिकरण ने यात्रियों को कोई तय समय-सीमा नहीं दी थी।</p>

<p>हालांकि अब इस समस्या का निदान हो गया है और सर्वर का परिचालन शुरू हो गया है। सर्वर डाउन होने की वजह से छह उड़ाने आधे घंटे की देरी से और दो एक घंटे से ज्यादा की देरी से उड़ान भरेंगी। यह पहली बार नहीं है जब सर्वर डाउन होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले एयर इंडिया का सर्वर शनिवार तड़के पांच घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहा। जिसकी वजह से 155 उड़ानें प्रभावित हुईं और इनमें औसतन दो घंटे की देरी हुई।</p>

<p>तकनीकी गड़बड़ी से दुनियाभर में हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार रात 8.30 बजे तक की शिड्यूल उड़ानों पर इसका असर पड़ा। एयर इंडिया समूह रोजाना करीब 674 उड़ानें संचालित करता है। एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने कहा था कि शनिवार तड़के 3.30 बजे से 8.45 बजे तक पैसेंजर सर्विसेज सिस्टम (पीएसएस) सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी आ गई थी।</p>

<p>उन्होंने बताया था कि &lsquo;सीता&rsquo; द्वारा संचालित सॉफ्टवेयर के नहीं चलने से दुनियाभर में रिजर्वेशन, चेक इन और बैगेज सिस्टम ठप पड़ गया। कई जगह मैनुअल तरीके से काम करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब सवा पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसे सुबह 8.45 बजे ठीक किया जा सका लेकिन तब तक 85 उड़ानें प्रभावित हो चुकी थीं।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

13 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

13 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

13 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

13 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

14 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

17 hours ago