Categories: इंडिया

शिक्षक घोटाले में दोषी करार अजय चौटाला 14 दिन के लिए तिहाड़ से बाहर

<p>अजय चौटाला जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के पिता आज तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन ने उन्हें 2 हफ्ते की फरलो दी है। आज अजय चौटाला अपने पुत्र दुष्यंत चौटाला के उपमुख्यमंत्री पद से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार दिए गए हैं और तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। बता दें कि हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी ने साथ मिलकर सरकार बनाने का शुक्रवार को देर शाम फैसला किया है। दुष्यंत चौटाला के बीजेपी को गठबंधन ऐलान के कुछ ही घंटों बाद उनके पिता को तिहाड़ जेल से 2 हफ्ते की फरलो मंजूर हो गई, जिसके बाद वो रविवार सुबह जेल से बाहर आ गए।</p>

<p>दरअसल जेल में बंद अच्छे व्यवहार करने वाले कैदी को कानूनी तौर पर एक साल में 49 दिनों की फरलो के लिए अनुमति दी जाती है। अजय चौटाला ने फरलो के अपने बचे हुए दिनों में से 14 दिन की मांग की थी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने फरलो देने की अनुमति दी है।</p>

<p>फरलो वह किसी भी सजायाफ्ता कैदी को जिसे 5 साल या उससे ज्यादा की सजा हुई हो और वो 3 साल जेल में अपनी सज़ा भी काट चुका हो। ऐसे में उसे साल भर में 7 सप्ताह फरलो दिए जाने का प्रावधान है। हालांकि इसमें शर्त ये है कि उसका कैदी का आचरण सही हो और वो आदतन अपराधी न हो। भारत का नागरिक हो और गंभीर अपराध का दोषी न हो। ऐसे में कैदी को अपने परिवार से मिलने के लिए फरलो की अर्जी डीजी जेल के पास भेजनी पड़ती है। इसके बाद फिर डीजी इस मामला गृह विभाग के पास जाता है। ऐसे में गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद फरलो मिलती है।</p>

Samachar First

Recent Posts

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

2 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

6 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

6 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

23 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

23 hours ago