Categories: इंडिया

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में पुलिस टीम पर हमला, एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पुलिस पिकेट पर किए गए आतंकी हमले में कम से कम एक आतंकी मारा गया. जबकि, एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने अनंतनाग जिले के अचबाल स्थित पुलिस पिकेट पर शुक्रवार की देर रात हमला किया। हालांकि, सुरक्षाबलों ने हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया और उससे हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं हो सकी है और वह किस संगठन से जुड़ा हुआ था, इस बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों तरफ से की गई इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

बता दें मंगलवार को ही सोपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर ग्रेनेड से हमला था।  इस हमले में दो जवान घायल हुए थे। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घाटी में बीते कुछ दिनों से आतंकियों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है और अब वह सीधा सुरक्षाबलों और उनके परिजनों को निशाना बना रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

2 hours ago

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

2 hours ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

3 hours ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

3 hours ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

4 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

4 hours ago