इंडिया

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

 

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा कि सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कंगना या तो माफी मांगे कंगना नहीं मानहानि के लिए तैयार रहे। कंगना का बयान दर्शाता है उनका मानसिक दिवालियापन हो चुका है। कंगना ज्यादा शिक्षित नहीं है। इसलिए वह बार बार ऐसे बयान देती रही है।

बता दें कि कंगना ने बीते कल कहा था कि केंद्र से जो मदद आ रही है वह सोनिया गांधी को दी जा रही है। इस पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना या तो इसके प्रमाण दे। ऐसा नहीं किया तो सोनिया गांधी की छवि खराब करने के लिए मानहानि को तैयार रहें।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इससे मूर्खतापूर्ण कोई बयान नहीं हो सकता है। केंद्र से जो बजट मिलता है, उसका खर्च NOC के आधार पर होता है। उन्होंने कंगना को चैलेंज किया कि कंगना एक रुपए की हेराफेरी साबित करके दिखाए। उन्होंने कहा कि ये वही सांसद है, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी का हाईकमान फटकार लगा चुका है कि संवेदनशील मुद्दों पर ऐसी बयानबाजी न करें।

वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली पर यह कहा

वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर भी मंत्री ने कहा कि बोर्ड के लेनदेन और तमाम लिखे जोखे में ट्रांसपेरेंसी होनी चाहिए। जैसे मंदिरों और अन्य संस्थाओं में समय समय पर बदलाव होता है। वैसे ही वक्फ बोर्ड के कार्यों में भी होनी चाहिए। ताकि पारदर्शिता बनी रहे। प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि बिना तथ्यों और बिना आधार के आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे बयानों से सांसद कंगना की मानसिकता पता चलती है।

 

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

5 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

19 hours ago